फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue cases relief

Jammu News: आधे रह गए परीक्षण, डेंगू के पीक से निकलने का दावा

विज्ञापन
dengue cases relief
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश में डेंकू के पीक से निकलने का दावा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अक्तूबर में सर्वाधिक केस आए, जो लगातार कम हो रहे हैं। उस समय पीक में रोजाना 1200 से 1300 परीक्षण किए जा रहे थे जो घटकर 600-700 पहुंच गए। नवंबर के मध्य तक मच्छर का असर लगभग कम हो जाएगा। हालांकि दिसंबर तक कुछ मामले आते रहते हैं। यह भी बताया है कि ग्लोबल वार्मिंग से तापमान में बढ़ोतरी के कारण हर साल वेक्टर बोर्न रोगों (डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया) में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम में बदलाव से मच्छर के काटने का व्यवहार आक्रामक हुआ है।
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद के अनुसार इस साल परीक्षण बढ़ने पर अधिक मामले रिपोर्ट हुए। कई शोधों में पता चला है कि ग्लोबल वार्मिंग से तापमान में बढ़ोतरी के कारण पानी से पनपने वाले रोगों में बढ़ोतरी हुई है। मच्छरों के काटने के व्यवहार में बदलाव आया है, जिससे अधिक लोग बीमार हुए। निगम की ओर से फॉगिंग प्रक्रिया जारी है, लेकिन डेंगू का अधिकतर मच्छर घरों के भीतर मिला है।
विज्ञापन

एपिडेमियोलॉजिस्ट जम्मू कश्मीर डॉ. हरजीत राय के अनुसार अक्तूबर के मध्य से डेंगू का पीक निकल गया और अगले एक-दो हफ्ते में असर और कम हो जाएगा। इस साल संभाग के सभी दस जिलों में परीक्षण कराए गए, लेकिन अक्तूबर के मुकाबले मौजूदा आधे परीक्षण हो रहे हैं। वहीं, केंद्रीकृत 104 हेल्पलाइन नंबर पर डेंगू संबंधी चिकित्सा परामर्श लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 90 केस मिले, जम्मू व उधमपुर अधिक प्रभावित
स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम भले ही डेंगू का असर कम होने का दावा कर रहा है, लेकिन डंक जारी है। प्रदेश में शनिवार को 90 मामले मिले। हालांकि पिछले कुछ दिनों में रोजाना सौ से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। अक्तूबर में आंकड़ा रोजाना दो सौ के करीब पहुंच गया था। जम्मू में 57 केस आने से संख्या 3072 पहुंच गई। कुल 4726 मामलों में 65 प्रतिशत जम्मू जिले से ही हैं। इसके बाद उधमपुर अधिक प्रभावित है। 13 केस मिले। इसके अलावा सांबा में 4, कठुआ में 10, रियासी में 2, राजोरी, पुंछ, रामबन और डोडा में 1-1 मामला मिला। प्रदेश के अस्पतालों में 71 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed