{"_id":"5dada34f8ebc3e93db11be68","slug":"defence-minister-rajnath-singh-says-siachen-is-now-open-for-tourist-and-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सियाचिन क्षेत्र अब पर्यटकों और पर्यटन के लिए खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सियाचिन क्षेत्र अब पर्यटकों और पर्यटन के लिए खुला
Mon, 21 Oct 2019 05:53 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 21 Oct 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनाथ सिंह और जनरल रावत ने सोमवार को लेह में चीन सीमा से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास दौलत बेग ओल्डी से जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क पर बने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पुल का उद्घाटन किया। पुल का नाम भारतीय सेना के प्रतिष्ठित सैनिक कर्नल शेवांग रिनशेन के नाम पर रखा गया है। बता दें कि कर्नल लद्दाख के रहने वाले थे।
लद्दाख में पर्यटन और विकास के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सियाचिन क्षेत्र अब पर्यटकों और पर्यटन के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक और अभिन्न मामला है। यहां तक कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी महाबलीपुरम में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात में कश्मीर का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए चीन का हालिया बयान भी महत्वपूर्ण है।
सिंह ने कहा कि भारत के चीन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। सीमा के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन इस मुद्दे को बड़ी परिपक्वता और जिम्मेदारी के साथ संभाला गया है।
विज्ञापन
वहीं पीओके में कल भारतीय सेना द्वारा आतंकी लॉन्च पैड्स के खिलाफ किए गए ऑपरेशन को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लो ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी उपस्थित थे।