फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   young woman missing from jammu

ड्यूटी पर निकली थी युवती, नहीं लौटी वापस घर

Mon, 17 Nov 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 17 Nov 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
young woman missing from jammu

दोमाना थाना स्रह्य अंतर्गत बरनई इलाके में रहने वाली एक युवती रोजाना की तरह ड्यूटी पर गई, लेकिन लौटकर नहीं आई। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही उनकी तलाश में छापामारी की। समाचार लिखे जाने तक न तो युवती बरामद हुई थी और न ही युवकों की गिरफ्तारी हो पाई थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय युवती गंग्याल की किसी फैक्ट्री में काम करती है। शनिवार को वह रोजाना की तरह घर से ड्यूटी के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक लौटकर नहीं आई। इसके बाद अभिभावकों ने उक्त फैक्ट्री में पूछताछ की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


इसके बाद अभिभावकों और रिश्तेदारों ने तमाम संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान अभिभावकों को जानकारी मिली कि युवती के टाप पलौड़ा के रहने वाले दो युवकों मोहम्मद उस्मान और इरफान के साथ पहचान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह युवक भी अपने घर से फरार हैं। उसके बाद पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ आरपीसी की धारा 366, 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही रियासत के तमाम थानों को घटना की जानकारी दी गई।


इसी बीच युवती के अभिभावक और रिश्तेदार एसपी रूरल राजीव पांडे से मिले। एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस अपने स्तर पर तमाम प्रयास कर रही है और जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि युवती न मिलने पर लोग प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed