महिला की फोन काल पर पुलिस के उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई प्रोफाइल तरीके के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में एक महिला ने फोन कर पुलिस को गफलत में डाल दिया। महिला ने पुलिस को सूचित किया कि उसे एक कमरे में बंद कर रखा गया है।
इससे गवर्नमेंट रेलवे पुलिस और त्रिकुटा नगर पुलिस में अफरातफरी मच गई।
मामला कल रात शुरू हुआ। दिन में जब महिला और उसके पति को जीआरपी थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो दोनों की बातचीत से मामला घरेलू विवाद का सामने आया है। महिला का पति बीएसएफ में तैनात है।
'मुझे नहीं पता मैं कहां हूं'
एसएसपी जीआरपी शिव कुमार शर्मा के मुताबिक मूलरूप से मुंबई (मौजूदा सांबा) की रहने वाले एक महिला ने रात को पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू को फोन पर सूचना दी किउसे कुछ लोगों ने एक कमरे में बंद करके रखा है।
उसे पता नहीं है कि वह जगह कौन सी है। उसकी जान पर भी खतरा है। पीसीआर से उच्चाधिकारियों ने तुरंत मैसेज को फ्लैश किया और रेलवे पुलिस को सारी जानकारी दी। रेलवे पुलिस हरकत में आ गई।
जिस नंबर से महिला ने फोन किया था, उस नंबर से लोकेशन पता लगाई गई तो वह रेल हेड कांप्लेक्स की ओर इशारा कर रही थी।
घरेलू विवाद का मामला निकला
रेलवे के उच्चाधिकारियों ने पुलिस की टीमों को रेल हेड कांप्लेक्स की ओर रवाना किया तथा वहां के सभी संदिग्ध इलाकों तथा होटलों में महिला को ढूंढने की बात कही।
बमुश्किल से कॉल को ट्रेस करके बाहु प्लाजा स्थित एक होटल की लोकेशन ढूंढ ली गई। जब पुलिस की टीम ने होटल में छानबीन शुरू की तो महिला वहीं पर पाई गई। रात भर महिला वहीं पर रही।
दिन होते ही महिला और उसके पति को रेलवे पुलिस ने जीआरपी थाने में बुलाया और पूछताछ की।
दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई तो दोनों की बातों से मामला घरेलू विवाद का सामने आया है। रेलवे के एसएसपी शिव कुमार के मुताबिक मामला घरेलू विवाद का होने के कारण किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।