फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   van falls into ditch, student's death

वैन खाई में गिरी, छात्र की मौत

Thu, 16 Oct 2014 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 16 Oct 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
van falls into ditch, student's death

रामबन जिला के बनिहाल तहसील के खड़ी नाचला लिंक रोड पर एक स्कूल वैन गहरी खाई में गिरने से चार स्कूली बच्चे और दो अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


इनको पहले उपजिला अस्पताल बनिहाल भेजा गया जहां से सभी को श्रीनगर रेफर किया गया। श्रीनगर जाते समय रास्ते में ही एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, खाड़ी से मगरकोट की तरफ आ रही एक वैन जेके 19 2796 नाचलाना से कुछ दूर पहले तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार चार स्कूली बच्चे और दो अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इनको उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक बच्चे ने काजीगुंड के निकट एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। मृत बालक मुदस्सिर पुत्र मो. शरीफ निवासी सरीन खड़ी का निवासी था।

घायलों में अदनान पुत्र खालिद हुसैन, मोहसिन पुत्र हाफिज मोहम्मद और जाहिद पुत्र खुर्शीद अहमद मदनी, अध्यापक उबेद नजीर पुत्र नजीर अहमद और नवाज अहमद पुत्र मोहम्मद रमजान सभी सरीन खड़ी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed