{"_id":"ada8c91a7703ecc03242c09b6a783545","slug":"uncontrolled-car-enter-in-police-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पुलिस पोस्ट में घुसी, कांस्टेबल जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पुलिस पोस्ट में घुसी, कांस्टेबल जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्का डंगा थाना अंतर्गत पंजतीर्थी इलाके में पुलिस नाके पर एक बेकाबू कार बैरियर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होते हुए पुलिस पोस्ट में जा चुकी।
विज्ञापन
इस हादसे में पुलिस पोस्ट में तैनात हेड कांस्टेबल मंजीत कुमार कुमार जख्मी हो गया। अन्य साथियों ने कार चालकों को पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रात करीब एक बजे पंजतीर्थी में नाके पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह पुलिस पोस्ट में बैठे थे, तभी सामने से एक कार बेकाबू होकर आई। पहले बैरियर को टक्कर मारकर पुलिस पोस्ट में जा घुसी।
विज्ञापन
इससे कांस्टेबल मंजीत कुमार जख्मी हो गया। अन्य साथियों ने उसे जीएमसी में भर्ती करवाया। कार में पौनी निवासी पंकज शर्मा और उसके कुछ साथी सवार थे।
सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पंकज शर्मा कार तेज गति से चला रहा था। तभी जब उसके सामने दूसरी कार आई तो वह नियंत्रण खो बैठा। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।