{"_id":"7f3ac716a35bad94b5647e33846b7e7a","slug":"two-dead-bodies-found-in-raniveer-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर नहर से दो शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रणवीर नहर से दो शव मिलने से फैली सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 08 Dec 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को रणवीर नहर से अलग-अलग जगहों पर दो शव बरामद किए गए। पहला शव दोपहर को दोमाना थाना के अंतर्गत बैहलें में रणवीर नहर में बरामद किया गया। जो कालाकाम का रहने वाला शशि कुमार (22) था।
विज्ञापन
शशि पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। उसके परिवार वाले आज ही दोमाना थाना में उसके लापता होने की सूचना दर्ज करवाने आए थे। पुलिस के कहने पर उन्होंने नहर के आसपास देखा तो पानी में शव मिल गया।
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शव गृह में रखवा दिया है। वहीं तालाब तिल्लो चौकी के अंतर्गत ट्रिपल एस बैंक्वेट हाल के सामने रणवीर नहर से शाम को शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
नवाबाद पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र रकवाल के अनुसार शव किसी बाहरी प्रदेश के कामगार का लगता है। 28 से 30 वर्ष के बीच आयु के इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए जीएमसी शव गृह में रख दिया है।