फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two arrested in gang rape case

महिला से गैंगरेप में पूर्व एसपीओ सहित दो गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 08 Jul 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in gang rape case
Arrest - फोटो : Demo Pic.
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक महिला से गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक पूर्व एसपीओ सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला का मेडिकल करा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लालपोरा पुलिस स्टेशन में महिला और उसके अभिभावकों ने दीवर गांव के जफ्फार खान और दर्दपोरा के मंजूर लोन के खिलाफ मुकदमा कायम कराया। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ रेप किया है।
विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के  बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को तलाश कर धर दबोचा। बताते हैं कि मंजूर पूर्व एसपीओ रहा है। एसएसपी कुपवाड़ा एजाज अहमद भट के अनुसार महिला ने शिकायत की थी जफ्फार खान ईद पर उसे लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में वह उसे पास के जंगल में ले गया जहां उसने और उसके मित्र ने उसके साथ रेप किया। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed