फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thieves modus operandi in jammu

रात को इस समय बेहोश कर की जा रही हैं चोरियां

Sat, 06 Jun 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 06 Jun 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
thieves modus operandi in jammu

शहर में चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग में इजाफा होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बेहोश करने की दवाइयां सुंघाकर चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में शहर और आसपास के क्षेत्रों में दर्जन भर चोरियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन


इन सब में एक बात सामान है, जो सोचने पर मजबूर कर रही है। सभी चोरियां देर रात 2 बजे से लेकर तड़के 4 बजे के बीच हुई हैं। तीन हफ्ते पहले एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और इनको रोकने के प्रयास करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


पूरी रणनीति बताई गई कि गर्मियों में चोरी की घटनाओं पर कैसे अंकुश लगाना है। एसएसपी की रणनीति की चोरों ने धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया है। चोर मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इस बारे में एसएसपी से बात करनी चाही तो कोई जवाब नहीं दिया गया। चोरियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने योजना तो बनाई, लेकिन चोर ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, रात दो से चार बजे का समय लोग गहरी नींद में होते हैं। इसी का फायदा उठाकर चोर अपने काम को अंजाम देते हैं। पुलिस की तैनाती होने के बाद भी चोर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हद तो शनिवार की रात को हुई। जब चोरों ने डाक्टर दंपति के बेडरूम में घुस कर उन्हें बेहोश कर दिया और लाखों की नकदी और गहने उड़ा लिए।


दस दिन में दर्जन भर चोरी
शहर के तालाब तिल्लो, दोमाना पुलिस, चट्ठा पुलिस स्टेशन, नबावाद पुलिस स्टेशन और पक्का डंगा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। इन सभी चोरियों में एक बात कामन रही कि चोरों ने सुबह दो बजे से 4 बजे के बीच चोरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed