{"_id":"58df94904f1c1be80463fb8e","slug":"thief-flew-away-with-jwellary-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":" 15 लाख के गहनों के साथ चोर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 लाख के गहनों के साथ चोर फरार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 02 Apr 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
गहनों की चोरी का मामला
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के तालाब तिल्लो इलाके में एक बंद घर में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहनों के साथ नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस मेें चोरी का केस दर्ज कराया है। सुनील कुमार पुरी निवासी भद्रवाही कालोनी गोल तालाब तिल्लो इलाके में 30 मार्च को सुबह के वक्त घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
इसी बीच चोरों ने मुख्य दरवाजे पर ताला तोड़कर घर में रखे 15 लाख के गहने और पांच हजार रुपये नगदी उड़ाने में सफल हो गए। दोपहर जब पीड़ित की बेटी स्कूल से घर लौटी तो घर का ताला टूटा था। इस पर उसने घर वालों को जानकारी दी। इस पर परिवार वालों की तरफ से पौनी चक पुलिस चौकी में केस दर्ज कराया गया। पुलिस की ओर से आरोपी चोरों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन