फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Take control of two patwari dandey hands

रिश्वत लेते दो पटवारी रंगे हाथ काबू

Tue, 28 Nov 2017 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/ जम्मू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/ जम्मू Updated Tue, 28 Nov 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
Take control of two patwari dandey hands
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार - फोटो : Demo photo

विजिलेंस ने किश्तवाड़ के दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। छतरू तहसील के बटपूरा के रहने वाले निसार अहमद की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

निसार ने विजिलेंस को बताया कि सूरज भंडारी को उन्होंने अपनी दुकान किराये पर दी है। उसे कुछ लकड़ी की आवश्यकता थी। सूरज भंडारी के पास एक पेड़ था। सूरज ने उसे पेड़ दे दिया और कहा कि इसके बदले में छह महीने तक दुकान का किराया नहीं देगा।
विज्ञापन

दोनों के बीच डील हो गई। वह जब पेड़ गिराकर लकड़ी काटने गया तो गिरदावर गुलाम कादिर, पटवारी तौफीक अहमद और चौकीदार गुलाम मौके पर पहुंच गए। मापने के बाद पेड़ को जब्त कर लिया। निसार ने सरपंच रोशन लाल से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि संबंधित तहसीलदार इस काम के लिए पचास हजार रुपये मांग रहा है। इसके बाद बात 10 हजार पर खत्म हुई। निसार ने कहा कि वह मंगलवार को पटवारी तौफीक  के जरिए तहसीलदार को पांच हजार रुपये देने पहुंचा, जबकि पांच हजार बाद में देने थे।

इसके पहले निसार ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास कर दी थी। विजिलेंस की ओर से डीएसपी करतार सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। इसमें पटवारी तौफीक और तहसीलदार के कार्यालय में तैनात अन्य पटवारी मुज्जफर अहमद को रंगे हाथ पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। विजिलेंस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed