{"_id":"63265cfa406ade5835bd9e2bf7267696","slug":"six-injured-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, आधा दर्जन जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, आधा दर्जन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 03 Oct 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
बख्शी नगर क्षेत्र के महेशपुरा चौक पर शुक्रवार को एक कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षा विहार पलौड़ा निवासी जसवंत राय (65) घायल हो गए। परिवार के सदस्यों ने उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया। इसके अलावा शहर और आसपास इलाकों में अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बनतालाब इलाके में स्कूटर और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इसमें स्थानीय निवासी नदीम भट्ट (22) और रशीद (22) घायल हो गए।
विज्ञापन
अखनूर में बाइक से गिरने से चौकी चौरा निवासी गुडो देवी (45) घायल हो गईं। रानी का बाग में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सिंबल कैंप निवासी गुरदयाल सिंह (46) घायल हो गए। बाग-ए-बाहु क्षेत्र के हरकी पौड़ी में भी कार की टक्कर से शहीदी चौक निवासी रीता देवी (32) घायल हो गईं।
विज्ञापन
इसके अलावा मोटरसाइकिल स्लिप होने से नगरोटा निवासी संजू शर्मा (28), एथम सुईंसर निवासी गोकुल सिंह (24) और नगरोटा निवासी रोहित शर्मा (24) घायल हो गए।