{"_id":"3b1c0039764d7c6e9ab0ab819efc3ac7","slug":"six-injured-in-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में हमला, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में हमला, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 11 Aug 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूगतियां क्षेत्र के लंगा गांव में भूमि विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। हमला करने वाले पक्ष में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया था। जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रामनगर से उधमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अमर सिंह, गोपाल सिंह, संजय सिंह, भागो देवी, गणेशू देवी और करण सिंह खेत में घास काट रहे थे। इसी बीच, संसार सिंह और अन्य परिवार के लोगों ने घास काटने से उन्हें मना किया।
विज्ञापन
इसी बात पर मामला बिगड़ गया और संसार सिंह व अन्य लोगों ने लाठियां लेकर अमर सिंह और अन्यों पर हमला बोल दिया। उन्हें लाठियों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर घटनास्थल से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गणेशू देवी, मांगो देवी समेत चार लोगों को उधमपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधमपुर अस्पताल में अमर सिंह ने बताया कि उनका जमीन को लेकर काफी पुराना विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। एक कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला भी सुनाया, जिसके कारण उन्होंने घास काटी। हमलावरों की पहचान पुलिस को बता दी है। पुलिस ने भी बयान दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।