फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   research thesis seller case

यहां मिलती है 10 हजार में पीएचडी की डिग्री

Fri, 30 Jan 2015 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 30 Jan 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
research thesis seller case

भारी राशि लेकर रिसर्च थीसिस बेचने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कस दिया है। क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के आसपास स्थित साइबर कैफे और फोटोशाप दुकानों पर गैरकानूनी रूप से थीसिस बेचकर विश्वविद्यालय को ठगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने क्राइम ब्रांच को इस संबंध में जानकारी दी। वीसी ने बताया कि कुछ अखबारों में समाचार प्रकाशित हुआ है कि दस हजार रुपये लेकर रिसर्च थीसिस बेची जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी यूजीसी के तमाम नियमों का कड़ाई से पालन करती है और खासकर थीसिस तैयार करने और उसे जमा करवाने में विशेष नजर रखी जाती है, लेकिन उन्हें उस समय झटका लगा, जब कुछ लोगों द्वारा रुपये लेकर छात्रों को थीसिस बेचने का मामला प्रकाश में आया। इस तरह यह नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 465, 466, 467, 471, 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया।

साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटा है कि फर्जी थीसिस बेचने वाले गिरोह में किस तरह के लोग शामिल हैं और वे विद्यार्थियों से कितनी मोटी रकम वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed