{"_id":"acb06e4fc89d0cca7d5dd41c0f84801b","slug":"registered-a-case-of-molestation-against-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब युवती को छेड़ना मनचलों को पड़ा महंगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब युवती को छेड़ना मनचलों को पड़ा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Jan 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा के एक गांव में कुछ युवकों को एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना मनचलों को महंगा पड़ गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इलाके में रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का पर्चा दर्ज किया है। इनमें बडियाल ब्राह्मणा निवासी सोनू सहित दो अन्य युवक शामिल है। फिलहाल मामले में जांच-पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बडियाल ब्राह्मणा, आरएस पुरा में रहने वाले एक युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह जिस रास्ते से गुजरती है, वहां उसके साथ सोनू और उसके दो साथी उस पर तरह-तरह टिप्पणियां कसते हैं।
विज्ञापन
उसने पहले तो इन युवकों को नजरअंदाज किया, लेकिन बावजूद मनचले नहीं सुधरे। फिर उसने एक बार उन्हें चेतावनी भी दी, पर उन पर चेतावनी का कोई असर नहीं।
तब युवती ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी, तो पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सोनू सहित दो मनचलों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन