{"_id":"58f7b0434f1c1b9d55470709","slug":"raped-on-name-of-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलपीर का इलाज करने के बहाने दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलपीर का इलाज करने के बहाने दुष्कर्म
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलपीर का इलाज करने के बहाने जम्मू में कई महीनों तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को दबोच लिया है। वीरवार को युवती का मेडिकल कराया जाएगा और बयान दर्ज होंगे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर को एक युवती बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि इलाके में एक तांत्रिक है, जिसका नाम अशोक कुमार है। आरोपी ने जलपीर का इलाज करने के बहाने कई महीनों तक दुष्कर्म किया। अब जब उसे लगा कि वह उसको धोखे से ऐसा कर रहा है तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के आवास पर छापा और पकड़ लिया। पुलिस जांच कर रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है या फिर शारीरिक छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि आरोपी ने ऐसा कई अन्य महिलाओं के साथ भी किया होगा। उससे जोर देकर पूछताछ की जा रही है। वीरवार को मेडिकल के बाद यह भी तय होगा कि युवती से दुष्कर्म हुआ या नहीं। फिलहाल, पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन