युवती को जबरदस्ती उठा ले गए जंगल में, फिर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौंगरी तहसील के कलसोत गांव में मंगलवार दोपहर को युवक ने युवती को जबरदस्ती जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। युवती ने इसके बारे में परिवार को बताया और पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे युवती मवेशियों को चराने के लिए घर से लेकर निकली। मवेशियों को सड़क के रास्ते ले जा रही थी कि अचानक कुलदीप सिंह ने उसका रास्ता रोक दिया और उसको जंगल की तरफ चलने के लिए कहने लगा।
युवती ने जब मना किया तो कुलदीप सिंह जबरदस्ती घसीट कर जंगल की तरफ ले गया और उसके सारे पकड़े फाड़ दिए। जब युवती ने अपने आप को बचाने के लिए चिल्लाना शुरू किया तो उसको बुरी तरह से मारपीट की।
युवती को छोड़ कर मौके से फरार
इसी दौरान कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे और उन्होंने युवती के चिल्लाने की आवाज सुनी और जंगल में तलाश शुरू कर दी। फिर अचानक इनकी नजर पड़ी की कि कुलदीप सिंह युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा है।
वहीं जब कुलदीप सिंह की नजर लोगों पर पड़ी तो युवती को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने युवती को उसके घर पहुंचाया और परिवार के सदस्य युवती को साथ लेकर पंचैरी पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
एसएचओ संजय अबरोल ने बताया कि पुलिस दफा 376 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।