{"_id":"1d7a27e2bae1eed4a6747bd6ee071d7e","slug":"rape-with-girl-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया बलात्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला, अखनूर/जम्मू
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक शिक्षक ने स्कूल में बतौर हेल्पर काम करने वाली महिला की बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता का अखनूर के अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत अखनूर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने 376 के तहत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सरकारी स्कूल में हेल्पर है। उसकी बेटी भी मां के साथ स्कूल में हेल्प करने के लिए चली जाती थी। जहां स्कूल में कार्यरत शिक्षक सुशील शर्मा ने उसकी बेटी से कहा कि वह उसके साथ शादी करेगा।
विज्ञापन
इसका हवाला देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। कुछ दिन पहले उसने स्कूल में बेटी को अकेले देखकर उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने भी पुलिस को यह सब बताया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी शिक्षक ने पीड़िता से शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मां ने पति को बताया।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है। आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।