{"_id":"bbf15a7ffcf95d1ed789fc9c0b6c69de","slug":"policemen-have-been-suspended-in-kishtwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को नकल करवाने वाला पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों को नकल करवाने वाला पुलिस कर्मी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ जिले के वदवान इलाके में दसवीं की द्वि-वार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों की नकल करने में मदद करने के कथित आरोपी पुलिस कर्मी को डीजीपी के राजेंद्रा ने शिकायत मिलने के बाद निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। जांच के बाद अगर कर्मी को दोषी पाया जाता है तो नौकरी से बर्खास्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें दिखा कि किश्तवाड़ में चल रही दसवीं की परीक्षा में एक पुलिस कर्मी विद्यार्थियों की नकल करने में मदद कर रहा है। कर्मी ने उस समय वर्दी भी पहनी हुई थी। कुछ लोगों ने इस वीडियो को शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के ध्यान में लाया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने वीडियो को देखने के बाद तुरंत डीजीपी के राजेंद्रा के साथ संपर्क साधा और यह नकल का मामला उठाया और कार्रवाई करने को कहा। जानकारी मिलते ही डीजीपी ने तुरंत कर्मी को निलंबित करने के साथ जांच के आदेश जारी किए। अगर जांच में उसे दोषी पाया जाता है तो बर्खास्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि परीक्षाओं में नकल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों की नकल करने में मदद करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।