{"_id":"7d08fe9754d6d26ca75e12f71b075dc8","slug":"police-were-helpless-against-rapists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कारियों के आगे पुलिस हुई बेबस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कारियों के आगे पुलिस हुई बेबस
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Sun, 01 Mar 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खौड़ में बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस अभी हाथ-पांव ही मार रही है। पुलिस आसपास के लोगों से आरोपियों के विषय में जानकारी हासिल करने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश जारी है। खौड़ में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ चार अज्ञात लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था।
विज्ञापन
पीड़िता की बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, तब महिला का मेडिकल करवाकर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323, 452, 376 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला से आरोपियों का हुलिया जाना था। इसी आधार पर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन