{"_id":"4a6089359c56df78807481718ddb9581","slug":"police-constable-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में कांस्टेबल को पीट-पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में कांस्टेबल को पीट-पीटकर किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
दोमाना थाना अंतर्गत सोमवार की देर रात को पलौड़ा इलाके में मेन रोड पर कुछ लोगों का विवाद हो गया। इस मारपीट की घटना में पुलिस कांस्टेबल विक्रम सिंह जख्मी हो गया। उनका साथी सुरेश कुमार उन्हें सरवाल अस्पताल ले गया, जहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यहां उनका सिटी स्कैन करवाया गया है। कांस्टेबल विक्रम सिंह के मुताबिक वह मूलरूप से खौड़ के रहने वाले हैं तथा सिक्योरिटी विंग में ड्राइवर हैं। ड्यूटी के चलते लोअर मुट्ठी में रहते हैं।
विज्ञापन
सोमवार रात को ड्यूटी खत्म करके वे रात में घर जा रहे थे कि तभी रास्ते में एक व्यक्ति कार से उतरा और उसका रास्ता रोक लिया। बिना कोई बात किए उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन