फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one man killed in road accident

बीच सड़क पलटी बस और मेटाडोर, एक की मौत

Tue, 17 Feb 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 17 Feb 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
one man killed in road accident

शहर की दो अलग अलग जगहों पर बस और मेटाडोर के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दोनों ही दुर्घटनाओं में चालक मौका पाकर फरार हो गए। मेटाडोर और बस को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेटाडोर के घायल एक अन्य यात्री की हालत काफी गंभीर है, जिसे रिकवरी वार्ड में आपरेशन के लिए रखा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतवारी में सोमवार को शाम 4 बजे मकवाल से जम्मू आ रही एक तेज रफ्तार मेटाडोर सतवारी चौक पर पहुंचने पर पलट गई। इससे मेटाडोर में सवार यात्री घो मन्साहा के कृष्ण लाल की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए, जबकि बाकी के बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मेटाडोर में करीब 40 लोग थे। मेटाडोर में सवार अन्य यात्रियों ने बताया कि मेटाडोर ओवरलोड होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। मूल रूप से बिहार और मौजूदा समय में त्रिकुटा नगर के कृष्ण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य यात्री साहिल चौधरी निवासी सिंबल कैंप और कमली देवी निवासी फलाएं मंडाल भी घायल हो गए।

वहीं, जम्मू से किश्तवाड़ जा रही एक बस नगरोटा के पास सुबह तड़के 3 बजे बीच सड़क पलट गई। बस में करीब 35 यात्री थे। इनमें से 11 यात्री घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायलों में कुलजीत निवासी डोडा, सद्दाम हुसैन निवासी डोडा, जगदेव सिंह निवासी डोडा, राम सिंह निवासी उधमपुर, भूषण सिंह, सुंदर सिंह निवासी डोडा, मविश निवासी गंदोह, शबनम बेगम निवासी गंदोह, ललीता निवासी डोडा, हुमा कौसर निवासी गंदोह और राकेश निवासी उधमपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों ही दुर्घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed