फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one held in ramesh chandra house robbery

पूर्व मंत्री के घर में नौकर ने ही की थी चोरी

Sat, 02 Aug 2014 02:29 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:29 AM IST
विज्ञापन
one held in ramesh chandra house robbery

विज्ञापन

रियासत के पूर्व राज्यमंत्री डा. रमेश चंद्र शर्मा के घर हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को उधमपुर से गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि पूर्व राज्यमंत्री और उनकी पत्नी जब जम्मू से वापस अपने घर पहुंचे तो देखा कि जेवरात और नकदी सहित लाखों का सामान गायब था।

चोरी करने वाला कोई ओर नहीं उन्हीं के घर का नौकर परशोत्तम सिंह निवासी रामबन निकला। जो पूर्व राज्यमंत्री के घर में लगभग 9 माह से काम कर रहा था।

नौकर के घर से मिली नकदी

one held in ramesh chandra house robbery

पूर्व मंत्री ने रुपये व नकदी गायब होने की सूचना नौशेरा पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके एएसपी राकेश कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित की।

दो दिनों तक पुलिस को चकमा देने वाला परशोत्तम को नौशेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

परशोतम को ऊधमपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने परशोतम सिंह के घर रामबन से कुछ नकदी भी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेच द‌िए जेवरात

one held in ramesh chandra house robbery

पुलिस जांच में परशोत्तम सिंह ने जेवरातों को नौशेरा में दुकानदारों को दिए जाने की बात बताई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी नौशेरा इंस्पेक्टर सज्जाद खान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed