{"_id":"bd9071da364caa6dc1cc93fc6f1db933","slug":"one-dies-as-fall-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कर आने से बुजुर्ग नहर में गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चक्कर आने से बुजुर्ग नहर में गिरा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 17 Oct 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
जम्मू के कानाचक्क थाना अंतर्गत पुरुखो नहर में वीरवार की दोपहर एक बुजुर्ग अचानक चक्कर आने से नहर में गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक दीवान चंद (80) पुरुखो के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक पुरुखो निवासी दीवान चंद रोजाना की तरह नहर पर गए थे।
विज्ञापन
वीरवार को जब वह नहर किनारे पर बैठे थे कि तभी उन्हें चक्कर आ गया। इसके चलते वे नहर में गिर गए। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने तुरंत नहर में छलांग मारकर बुजुर्ग को पानी में से बाहर निकाला। उस समय उनकी सांस चल रही थी।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने बुजुर्ग के परिवार वालों को घटना के बारे में सूचित किया। घर जाने के कुछ समय के बाद ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन