{"_id":"58d014d44f1c1b2f4a1a22d4","slug":"one-arrested-with-drugs-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में नशे के सामान के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में नशे के सामान के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
- फोटो : demo
जम्मू में नगरोटा पुलिस ने हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी पेशे से ठेकेदार बताया जाता है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। नगरोटा के डीएसपी अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की तरफ से नगरोटा की टीसीपी के पास नाका लगाया गया था।
विज्ञापन
जहां जम्मू से नगरोटा की तरफ जा रही एक मिनीबस को रोका गया। यात्रियों की तलाशी लेने पर एक यात्री की संदिग्ध हलचल देखकर तलाशी ली गई। उसके पास से एक लिफाफा मिला, जिसमें तीन ग्राम हेरोइन के जैसा पदार्थ मिला। साथ में कुछ सिल्वर रोल कागज भी था। आरोपी के पास एक जेब में रखी जाने वाली मापतौल मशीन भी मिली।
विज्ञापन
आरोपी बशीर अहमद राजोरी जिले के गंभीर मुगला का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 339000 रुपये भी बरामद किए। डीएसपी का कहना है कि आरोपी का एक बेटा बैंक में काम करता है। उसने यह पैसे प्लाट के लिए अपने पास रखे हुए थे। पुलिस ने एफआईआर नंबर 48/2017, धारा 8/21,एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन