फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On remand accused of attempted murder

हत्या के प्रयास के आरोपी रिमांड पर

Sat, 04 Jun 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 04 Jun 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
On remand accused of attempted murder
आरोपी र‌िमांड पर - फोटो : Demo Pic.
कबीर कालोनी में नरिंद्र सिंह, उनकी पत्नी और बेेटे पर तलवार से हमला करने के आरोपी 9 जून तक पुलिस रिमांड पर हैं। इसके अलावा प्रमुख आरोपियों में जिनमें अजय और सुभाष शामिल हैं, पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द करवा दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जब तक प्रमुख आरोपियों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं होती है, पुलिस अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। पुलिस ने कबीर कालोनी निवासी रमेश और राकेश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही उनके पास से तलवार भी बरामद की थी। 
विज्ञापन


घटना जमीन के विवाद के चलते हुई थी। नानक नगर निवासी भारत भूषण ने कबीर कालोनी के एक मकान में नरिंद्र सिंह को रहने के लिए दिया था, जिस पर कबीर कालोनी निवासी अजय कुमार भी अपना दावा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते एक दिन मौका पाकर उसने अपने साथियों के साथ नरिंद्र सिंह पर उनके घर जाकर हमला कर दिया। घटना में नरिंद्र सिंह के बेटे को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने उसे जीएमसी में दाखिल करवाया और रमेश तथा राकेश को गिरफ्तार करके हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। एसआई राहुल महाजन के मुताबिक पकड़े गए आरोपी 9 जून तक रिमांड पर हैं, जबकि प्रमुख आरोपियों की अग्रिम जमानत रद्द करवा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed