फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on katra missing boy

बच्चे की मां का मोबाइल उगलेगा सच

Wed, 06 Jan 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 06 Jan 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
news story on katra missing boy

कटड़ा रेलवे स्टेशन के पास मिले जख्मी बच्चे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। हालत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा। मामले की जांच कर रही पुलिस को उम्मीद है कि दो से तीन दिन में इस मामले की गुत्थी सुलझाई जा सकती है।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे की लापता मां का मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया है। इसकी लोकेशन रियासत से बाहर पंजाब की आ रही है। इससे एक बात तो तय मानी जा रही है कि बच्चे की लापता मां जिंदा है। पुलिस की एक टीम वीरवार को पंजाब जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी कटड़ा रेलवे अशोक शर्मा का कहना है कि महिला की कॉल डिटेल चेक की गई है। उसके नंबर से कुछ लोगों से लगातार संपर्क हुआ है। इन लोगों पर पुलिस ने अपना सर्विलांस लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच की जा रही है। एक बात साफ है कि महिला रियासत में किसी कोने पर नहीं, बल्कि वह राज्य से बाहर है। वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के पंजीकरण काउंटर की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है।

इसमें बच्चे से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे की मां के मिलने पर इस मामले की गुत्थी सुलझ जाएगी। दो से तीन दिन में पुलिस हमलावरों तक पहुंच जाएगी। माना जा रहा है कि बच्चे को मारने वाले पंजाब के ही हो सकते हैं। जिन्होंने बच्चे को एक तरह से मार कर फेंक दिया था, लेकिन बच्चा बच गया। हालांकि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


महिला के बारे में पुलिस को ससुराल और मायके वालों से कोई खास जानकारी नहीं मिल रही। बच्चे का नाना और दादा-दादी बच्चे के पास उसकी देखरेख के लिए पहुंचे हुए हैं। बच्चे का इलाज आईसीयू में चल रहा है। मंगलवार को बच्चे की पहचान हम्मु (चार) के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed