फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   murder mystery of woman murder case in reasi

मर्डर मिस्ट्री: आखिर महिला का गोद में दिखने वाला बच्चा कहां?

Sun, 18 Jan 2015 08:58 PM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
murder mystery of woman murder case in reasi

रियासी जिले के बिड्डा मोड़ पर मृत मिली महिला की मौत की गुत्थी और उलझती दिख रही है। पहले इस मामले में चार लोगों के जुड़े होने की जानकारी सामने आ रही थी, अब इसमें छह से सात लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


दरअसल, घटनास्थल से महिला के शव के साथ एक घायल व्यक्ति और एक पांच साल की बच्ची मिली थी, लेकिन कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा पर्ची काउंटर की फुटेज में महिला के साथ एक और बच्चा दिखाई दे रहा है। इस फुटेज में महिला इस बच्चे को गोद में लिए है।
विज्ञापन


सवाल यह है कि यह बच्चा वह नहीं है जो घटनास्थल पर घायल मिला था। फुटेज में दिखा बच्चा और घटनास्थल पर मिला घायल बच्चा दोनों अलग-अलग हैं। पुलिस ने वैष्णो देवी यात्रा काउंटर पर पर्ची लेने वाले कई लोगों की फुटेज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में महिला ने जिस बच्चे को गोद में उठा रखा है, वह लापता है। इससे यह बात भी कही जा रही है कि मृत महिला के दो बच्चे हैं। बड़ी बात यह भी है कि घटनास्थल पर मिली घायल बच्ची को सीसीटीवी फुटेज में गोद में लिए दिखने वाला व्यक्ति भी लापता है।

हरियाणवी बोल रही है बच्ची

murder mystery of woman murder case in reasi

बच्ची हरियाणवी में बात कर रही है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह हरियाणा के रहने वाले हैं। इस बारे में एडिशनल एसपी रियासी संजय सिंह राणा ने कहा कि यात्रा पर्ची लेते समय काउंटर पर दर्ज पते के अनुसार वह हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले हैं। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। वह होश में नहीं है। इसलिए जांच में दिक्कत आ रही है।

घटनास्थल के सुराग
पुलिस को घटनास्थल से एक 10 नंबर का प्यूमा ब्रांड का जूता मिला है। अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति के दोनों पैरों के जूते बरामद कर लिए गए हैं, जो 7 या 8 नंबर के हैं। घटना 16 जनवरी की सुबह 4 बजे के आसपास की हो सकती है।

घटना के बाद घायल व्यक्ति करीब फुट ऊंची सड़क तक बच्ची को लेकर पहुंचा। ऐसी भी आशंका है कि उसने बचने के लिए खुद को कुछ समय के लिए मरने का झांसा दिया हो और जब मारने वाले चले गए हों तो बाद में लौटा हो।

रियासी एसएसपी विवेक गुप्ता ने बताया कि बच्ची द्वारा बताए गए नामों को यात्रा काउंटर की सूची में खंगाला गया है। इस नाम के कई लोग सामने आए हैं, लेकिन उम्र देखकर यही लोग (जो घटनास्थल पर) मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में महिला की गोद में दिखे अन्य बच्चे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

हालांकि, इस मामले में एडिशनल एसपी रियासी संजय सिंह राणा का कहना है कि फुटेज में जिस बच्चे को महिला गोद में लिए है, उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। इसके चलते यह नहीं कहा जा सकता कि जो बच्चा घटनास्थल पर मिला यह बच्चा वही है या कोई और। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed