{"_id":"6059e9558ebc3ee61d7cef46","slug":"minor-girl-hanged-in-residential-quarters-of-bsf-paloda-camp-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: फंदे से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, इलाके में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू: फंदे से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, इलाके में सनसनी
Tue, 23 Mar 2021 06:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 23 Mar 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू में बीएसएफ पलौड़ा कैंप के आवासीय क्वार्टर में सोमवार को एक नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि लड़की पलौड़ा में अपने ताया के घर आई थी। जब अधिक देर तक लड़की कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार को शक हुआ। परिवार वालों ने कमरे के भीतर देखा तो लड़की फंदे पर लटक रही थी। लड़की मध्य प्रदेश की रहने वाली थी।
विज्ञापन
उधर, गंग्याल क्षेत्र में भी एक व्यक्ति फंदे से लटकता पाया गया। मृतक की शिनाख्त रमा शंकर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह हाल में गंग्याल में रह रहा है। सोमवार को वह अपने ही कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में भेज दिया। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन