मंत्री के पीएसओ को मारपीट कर घायल किया
सुरेश कुमार (41) जख्मी हो गया। सुरेश कुमार पलौड़ा का रहने वाला है।
पुलिस ने जख्मी सुरेश को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा शनिवार को अलग-अलग इलाकों में हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।
पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज किए हैं। मारपीट की दूसरी घटना नगरोटा इलाके में हुई। यहां कुछ लोगों ने शिब्बा नगरोटा निवासी लियाकत अली (50) को हथियारों से हमला करके जख्मी कर दिया।
दिन भर झगड़ते रहे लोग
मंथल इलाके में शनिवार को कुछ लोगों का झगड़ा हो गया। मारपीट में गोरखा नगर निवासी मंगल सिंह (40) जख्मी हो गया। इसकी तरह से एक मामला सुहांजा में हुआ।
यहां पर मारपीट की घटना में इलाका निवासी कुलदीप (42) जख्मी हो गए। मजालता में हुई मारपीट की घटना में धम्मा निवासी आरएस पठानिया (33) और राजेश कुमार (36) जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी लोगों का जीएमसी में उपचार जारी है।