फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mini bus falls into gorge, 3 dead

मिनी बस खाई में गिरी, तीन की मौत

Wed, 15 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 15 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mini bus falls into gorge, 3 dead

अरनास ब्लाक के गाढ़ी क्षेत्र में बुधवार की शाम एक मिनी बस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पांच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मिनी बस (जेके 02 एएल-3818) रियासी से गाढ़ी के लिए शाम को निकली थी। शाम करीब पौने पांच बजे गाढ़ी के पास मिनी बस चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में पुलिस पोस्ट थनोल में तैनात एसपीओ शिबतान सिंह (27) निवासी गब्बर, गुलशन (17) निवासी गाढ़ी गुंढी और सतवीर सिंह (19) निवासी पनासा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर अरनास के एसएचओ संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अरनास अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां लाए गए घायलों में प्रकाश सिंह निवासी जिज, जोजा निवासी गाढ़ी, संसार सिंह निवासी गाढ़ी, जसवंत सिंह निवासी गाढ़ी गब्बर और मनोज सिंह निवासी गब्बर शामिल हैं।


मनोज को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा दस अन्य को भी चोटें आईं हैं। जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए एडीसी शिव कुमार गुप्ता, एसीआर अब्दुल सत्तार और तहसीलदार दलजीत सिंह पहुंचे। घायलों को रेडक्रास की तरफ से पांच-पांच हजार रुपये की मदद दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed