{"_id":"58e3f1b84f1c1b82575b3df4","slug":"many-arrested-in-kashmir-after-threatening-by-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में सोशल मीडिया के जरिये धमकी देने वाले कई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाटी में सोशल मीडिया के जरिये धमकी देने वाले कई गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : डेमो फोटो
घाटी में सरकारी अफसरों तथा प्रोफेशनल को सोशल मीडिया के जरिये धमकी देने वाले कई अवांछनीय तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पोस्ट तथा वीडियो अपलोड कर धमकी दिए जाने की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने अपने साइबर सेल को सक्रिय किया।
विज्ञापन
इस आधार पर पंथा चौक, जकूरा तथा छानपोरा पुलिस स्टेशन पुलिस ने कई को धर दबोचा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस मामले में जांच चल रही है।