{"_id":"5842abc24f1c1b0c1ede901e","slug":"man-got-dead-after-taking-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में जहर निगलने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में जहर निगलने से बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 03 Dec 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
जहर निगलने से हुई मौत
- फोटो : Demo Pic.
जम्मू के ददूरा खौड़ में रहने वाले एक 70 वर्ष के बुजुर्ग ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने निवास स्थान पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत खराब हो गई। परिवार के सदस्यों ने ओंकार सिंह को पहले नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें जीएमसी दाखिल करवाया। शाम साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ओंकार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन