{"_id":"3c1975f39f99b99197e45c3f56084d33","slug":"man-found-injured-condition-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक की बोतल से खुद का पेट फाड़ डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक की बोतल से खुद का पेट फाड़ डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Jul 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्ड ड्रिंक की बोतल से अपना पेट फाड़ने वाले युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जीएमसी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसके परिवार वालों का अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन उसके साथी उसके साथ हैं।
विज्ञापन
पुलिस जयपुर, गुड़ी बंगाल निवासी युवक अर्जुन (27) का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गई थी, जहां वह अभी ब्यान देने के काबिल नहीं है। शुक्रवार देर तक अर्जुन को आपरेशन थियेटर में रखा गया था।
विज्ञापन
डाक्टरों के मुताबिक आंतें कट जाने की वजह से हालत काफी गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को अर्जुन, जो कि मानसिक रोगी बताया जा रहा है।
उसने बस स्टैंड में चाय की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल तोड़कर अपने पेट में घोंप ली थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। मानसिक रोगी होने के चलते फिलहाल उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन