{"_id":"57eb937b4f1c1b073d575a50","slug":"man-arrested-in-jammu-with-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजा करने के लिए चोरी की थी कार, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजा करने के लिए चोरी की थी कार, गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 28 Sep 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार दो हफ्तों से घनचक्कर बनाने वाले कार चोर को कश्मीर से आते वक्त पीर मिट्ठा पुलिस ने राजिंदर बाजार में दबोच लिया। आरोपी कोई प्रोफेशनल चोर नहीं है। सिर्फ मजा करने के लिए उसने कार चोरी की। दो हफ्तों के भीतर वह कश्मीर घाटी की हसीन वादियों की सैर कर आया है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है कि उसका कोई पुराना रिकार्ड चोरी का तो नहीं है।
आरोपी योगराज सिंह ज्यौड़ियां का रहने वाला है। 13 सितंबर को उसने कनाल रोड से संजय महाजन की (जेके02बीई 1001) सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर ली थी। इसके बाद अब तक वह गंग्याल, कनाल रोड, आरएस पुरा से पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर भागा। दो बार त्रिकुटा नगर में एक्सीडेंट भी किया। पूछताछ में उसने बताया कि इन दो हफ्तों में वह जम्मू में ही घूमा।
अब पिछले कुछ दिनों से वाया मुगल रोड कश्मीर भी गया। कश्मीर में खूब घूमकर आया है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि श्रीनगर की तरफ से आ रही कार पंजतीर्थी में ट्रेस की गई है। पुलिस की तरफ से सभी नाकों पर कार का नंबर दिया गया था। जैसे ही कार नाके से निकली तो आगे संदेश पास कर दिया गया।
विज्ञापन
पीर मिट्ठा पुलिस ने हरकत में आते हुए उसे राजिंदर बाजार तक पहुंचते ही उसे पकड़ लिया। हालांकि आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन दबोचा गया। बाद में उसे पकड़ कर नवाबाद थाने भेज दिया गया। एसडीपीओ निखिल रसगोत्रा ने इसकी पुष्टि की है।