{"_id":"5a0f2db84f1c1b6f548bdd3b","slug":"law-student-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से ला स्टूडेंट की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से ला स्टूडेंट की मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाई ओवर पर शुक्रवार देर रात हुए हादसे में ला स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक छात्र जम्मू यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट आफ ला के पहले सेमेस्टर में पढ़ता था। हादसा नबाबाद के पास हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
कठुआ के बसोहली का रहने वाला अभिषेक कोहली अपनी बाइक पर कहीं जा रहा था। नबाबाद के पास पहुंचते ही उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा कि वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। मौके पर कोई अन्य वाहन नजर नहीं आया। इससे पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस ने अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर दिया है। छात्र के घर पर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन