{"_id":"41650544cc775fb24fbcf63d8f3b0902","slug":"latest-update-about-shivani-jaral-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी हत्याकांड में सामने आया एक और सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवानी हत्याकांड में सामने आया एक और सच
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 18 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित शिवानी हत्याकांड में शामिल पुंछ के तीसरा आरोपी मोहम्मद इब्राहिम रजनी पर हजारों रुपये लुटाता था। करीब चार महीने पहले इब्राहिम ने पुंछ से रजनी के खाते में 50 हजार रुपये जमा कराए। पिछले चार महीने में बैंक के जरिये यह एकमात्र ट्रांजेक्शन थी। इसके अलावा इब्राहिम रजनी को नकद पैसे भेजता था। कभी पुंछ से किसी के हाथ तो कभी खुद आता था।
विज्ञापन
यही नहीं, पिछले महीने दंपति के घर हुई बेटे की शादी में भी सारे पैसे इब्राहिम ने खर्च किए। इस बात का खुलासा पूछताछ में हुआ है। पुलिस ने इब्राहिम को छह दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं इस मामले में शामिल डोडा की युवती अमृतसर में होने की सूचना पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस की एक टीम पंजाब और हिमाचल में इसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस इब्राहिम के खाते की अन्य ट्रांजेक्शन भी चेक कर रही है। आरोपी दंपति के खातों के रिकार्ड भी चेक किए जा रहे हैं। संभव है कि कई और लोगों के नाम इसमें सामने आएं। कई लोग जिस्मफरोशी के लिए इनके अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर करते थे। पुलिस इनके ऊपर पर भी शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन