{"_id":"5842a91a4f1c1b0d1ede8e43","slug":"kidnapped-girl-from-rajori-found-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी से अगवा युवती कश्मीर में मिली,अपहरण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी से अगवा युवती कश्मीर में मिली,अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले के कालाकोट पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव से अपहृत की गई युवती को पुलिस ने कश्मीर घाटी के टंगधार क्षेत्र से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार टंगधार निवासी अशफाक अहमद कालाकोट में कहीं काम करता था। पिछले काफी समय से वह युवती के संपर्क में था।
विज्ञापन
करीब एक हफ्ता पहले वह बहला फुसला कर युवती को अपहरण कर अपने साथ ले गया। पीडि़ता के परिवार ने अपने स्तर पर छानबीन करने के बाद पुलिस में रिपोट दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपी युवक उसे किडनैप कर ले गया था। युवती को आखिरी बार उसी आरोपी युवक के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
एसएचओ कालाकोट मोहम्मद इकबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। पुलिस ने सूत्रों से पता लगा लिया कि आरोपी युवक को घाटी में ले गया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की और युवती को बरामद कर आरोपी को धर दबोचा। युवती को मेडिकल जांच के बाद परिवार को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन