{"_id":"ae2d9f67d5e59d92b90e8370cb8d65ea","slug":"jammu-dgp-s-daughter-gets-bail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGP की बेटी को मिली जमानत, जा सकेगी दिल्ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
DGP की बेटी को मिली जमानत, जा सकेगी दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Sep 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुघर्टना के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट जम्मू सुशील सिंह की अदालत ने डीजीपी की बेटी पूजा को जमानत प्रदान कर दी। 26 सितंबर को कोर्ट ने उसे अंतरिम जमानत दी थी।
विज्ञापन
अंतरिम जमानत को जमानत के रूप में तब्दील करने के समय मजिस्ट्रेट ने पाया कि आरोपी ने कोर्ट के आदेशानुसार अंतरिम जमानत के दौरान जांच अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया। साथ ही रोजाना दो घंटे जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुई। कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए आरोपी क्षेत्र को छोड़ अन्य स्थान पर नहीं गई।
विज्ञापन
कोर्ट ने पाया कि आरोपी ने आदेश का अनुपालन किया और चूंकि मामले की जांच पूरी हो चुकी है, इसलिए अंतरिम जमानत को जमान में बदला जाता है। चूंकि आरोपी एक छात्रा है और दिल्ली में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
इसलिए उसे पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने की छूट दी जाती है। लेकिन जब तक चालान पेश नहीं होता, तब तक वह बिना कोर्ट की इजाजत के देश के बाहर नहीं जाएगी।
उल्लेखनीय है कि डीजीपी की बेटी की कार की टक्कर से रिहाड़ी इलाके में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 304-ए के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया था।