फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two leopards appeared before a farmer who was bathing near his house.

Amroha News: घर के पास नहा रहे किसान के सामने आए दो तेंदुए, लाठी-डंडे पहुंचे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two leopards appeared before a farmer who was bathing near his house.
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के सिरसा मनिहार समेत आसपास के गांवों में तेंदुओं की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। सोमवार शाम सिरसा मनिहार में किसान के घर के पास एक साथ दो तेंदुए दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। हालांकि तेंदुए जंगल की ओर जा चुके थे। ग्रामीणों का आरोप है कि सप्ताहभर से क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए घूम रहे हैं, इसके बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। तेंदुओं की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण खेतों पर जाने और शाम के बाद घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम किसान संत कुमार घर के पास लगे नल पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से दो तेंदुए उनके घर के पास दिखाई दिए। अचानक सामने तेंदुओं को देखकर संत कुमार घबरा गए और शोर मचाते हुए किसी तरह घर के अंदर चले गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। तेंदुओं की मौजूदगी की सूचना फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण देवेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, परम सिंह, जगपाल सिंह, रघुवीर सिंह, कमल सिंह, विमल कुमार, हरि सिंह, गौरव, ध्रुव कुमार और ग्राम प्रधान के पति हरकेश सिंह समेत अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर गांव में निकल पड़े। ग्रामीणों ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और देर शाम तक गांव में मौजूद रही, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुओं की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। उधर, बीती रात वाजिदपुर गांव में किसान अशोक कुमार के घर की दीवार पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इससे आसपास के गांवों में भी दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक सिरसा मनिहार में पहले भी तेंदुए बछड़ों और कुत्तों का शिकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
तेंदुए देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। ग्रामीणों को सतर्कता बढ़ाने और अकेले खेतों की ओर न जाने के लिए कहा गया है। यदि दोबारा तेंदुआ दिखाई देता है तो नियमानुसार पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
-राजीव कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed