फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man dies under suspicious circumstances in his room after returning from the gym; knife wounds found on his chest

Mohali News: जिम से घर लौटे युवक की कमरे में संदिग्ध हालात में मौत, सीने पर थे चाकू से चोट के निशान

Wed, 07 Oct 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances in his room after returning from the gym; knife wounds found on his chest
21 वर्षीय युवक डीएवी कॉलेज में कर रहा था बीबीए की पढ़ाई, कमरे में घायल हालत में मिला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड पर गेटवे ऑफ ड्रीम एसबीपी में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक गंभीर हालत में कमरे में मिला था। उसके सीने पर चाकू से चोट के निशान थे। परिजन उसे उपचार के लिए वीआईपी रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम बख्शी के रूप में हुई है। वह डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को दिए बयान में उसकी मां सुमन बख्शी ने बताया कि वह घरेलू काम करती हैं और बेटे के साथ रहती थीं।

सुमन के अनुसार, 5 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे विक्रम जिम से घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। रात करीब 10:30 बजे जब वह कमरे में पहुंचीं तो विक्रम फर्श पर घायल हालत में पड़ा था। उसके सीने पर चाकू से चोट लगी थी और मुंह से खून निकल रहा था। वह सांस लेने में परेशानी महसूस कर रहा था और बोलने का प्रयास कर रहा था। मां ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और उनकी मदद से विक्रम को एमकेयर अस्पताल, वीआईपी रोड पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के मुर्दाघर में रखवा दिया है। मां ने किसी व्यक्ति पर संदेह नहीं जताया है। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल, कमरे में मिले सामान और चाकू समेत अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed