फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contractor dies during treatment; three in critical condition; Municipal Corporation lodges FIR.

Ghaziabad News: उपचार के दौरान हुई ठेकेदार की मौत, तीन की स्थिति गंभीर, नगर निगम ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Contractor dies during treatment; three in critical condition; Municipal Corporation lodges FIR.
साहिबाबाद। रामलीला मैदान शनि चौक चौकी के सामुदायिक केंद्र में हुए बारूद विस्फोट में ठेकेदार अनिल कुमार की मंगलवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उनके बड़े बेटे ऋषभ और कारीगर राजू व महेंद्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, छोटा बेटा रजत उर्फ रानू फिलहाल खतरे से बाहर बताए गए हैं। उधर, नगर निगम की ओर से इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है तो रामलीला कमेटी व पार्षद की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

डीसीपी ऋजुल ने बताया कि अनिल कुमार को हादसे के बाद दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहीं पर उनका इलाज चल रहा था। सिर में चोट आने के कारण चिकित्सकों ने रात में उनको बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन मंगलवार तड़के करीब चार बजे अनिल कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद अनिल कुमार का शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने हापुड़ के रमपुरा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया। अभी अनिल के बेटे ऋषभ और कारीगर राजू व महेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। डीसीपी का कहना है कि आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उनसे हादसे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नगर निगम की ओर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पार्षद एवं रामलीला कमेटी की ओर से भी शिकायत दी गई है। पुलिस प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निगम ने कराई प्राथमिकी
पुलिस ने बताया कि नगर निगम के कर निरीक्षक द्वितीय प्रभात शर्मा ने साहिबाबाद थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने बिना अनुमति के सामुदायिक केंद्र में पटाखे और बारूद रखा था। अनाधिकृत तरीके से सामुदायिक केंद्र में यह सामान रखा था। इससे उनके सामुदायिक केंद्र की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटी बनाते हुए रंगीन कागज ने पकड़ी थी आग
पीड़ित परिजनों ने बताया कि हादसे के दौरान राजू हीटर पर रोटी बना रहा था। उसी समय चिंगारी पास में पड़े रंगीन कागज पर जाकर गिरी तो उसने आग पकड़ ली। इसके बाद आग लगी और बारूद के अलग-अलग ढेरों तक पहुंच गई। इस वजह से एक के बाद एक पांच धमाके हुए।

यह था मामला
शनि चौक पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूर बने सामुदायिक केंद्र में सोमवार सुबह 9:20 बजे रावण का पुतला तैयार करते हीटर से चिंगारी पास में रखे बारूद तक पहुंच गई। इससे एक के बाद एक पांच धमाके हुए और सात लोग झुलसकर घायल हो गए थे। इनमें हापुड़ के रमपुरा गांव निवासी ठेकेदार अनिल कुमार और उनके बेटे ऋषभ और रजत, महेंद्र, राजू आदि समेत सात लोग चपेट में आए थे। दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में रजत उर्फ रानू और राजू तो ऋषभ और महेंद्र का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अनिल 30 साल से बनाते थे पुतला
हापुड़ के पिलखुवा स्थित भंगी पुलिया रमपुरा मोहल्ला निवासी अनिल के भाई कपिल ने बताया कि रावण का पुतला बनाने का काम उनका पुश्तैनी है। अनिल पहले दादा और फिर पिता जगदीश के साथ पुतला बनाने का काम 30 सालों से करते हुए आ रहे थे। पिछले 10 साल से तो वह गाजियाबाद के लाजपत नगर रामलीला समिति के लिए हर साल वह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बनाते रह हैं। सोमवार तक तीन दिनों में कारीगरों ने केवल रावण का ही हाथ और पेट ही बन पाया था। बाकी दोनों पुतले बाद में बनाए जाने थे। कपिल ने बताया कि अनिल की पत्नी सीमा एक हादसे के बाद दिव्यांग हो गईं, उनके एक हाथ में केवल एक ही अंगुली है। वहीं, पांच बेटे हैं, उनमें ऋषभ (29), रजत उर्फ रानू (25), लक्की (21), निखिल उर्फ पंकज (19) और लव (7) हैं। दोनों बेटों को पिता की मौत की जानकारी नहीं है। वहीं, शाम करीब चार बजे अनिल का शव मोहल्ले में पहुंचा तो कोहराम मच गया। देर शाम पिलखुवा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का कहना है कि वह केवल पुतला बनाने का काम करते हैं, लेकिन बारूद के बारे में जानकारी नहीं है कि उनके कमरे में कैसे आया।

काम के साथ सीजीएल की तैयारी कर रहा रजत
परिजनों के अनुसार घायल रजत पहले यूपीएससी की तैयारी करता था, लेकिन सफलता न मिलने से वह अब हापुड़ में सीजीएल की तैयारी में जुट गया। हालांकि वह पुतले बनाने के काम में पिता की मदद करने के लिए ही लाजपत नगर गया था। उनका कहना है कि ये उनका सीजन होता है तो उसमें पूरा परिवार एक जुट होकर पुतले तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed