फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Crime Branch adds names of four more accused in charge sheet

जम्मू-कश्मीर: करोड़ों की ठगी मामले में क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट में चार और आरोपियों के नाम जोड़े

Wed, 10 Mar 2021 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Mar 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Crime Branch adds names of four more accused in charge sheet
ठगी - फोटो : अमर उजाला

पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने के चार आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने विशेष अदालत में दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया है। क्राइम ब्रांच ने 2019 में पुंछ जिले के मेंढर के रहने वाले तारिक महमूद, मुर्तजा अहमद, इम्तियाज अहमद और अली मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज किया था। पहले पेश की गई चार्जशीट में छह लोगों के नाम थे। अब पेश की गई चार्जशीट में चार और लोग शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन


मेंढर पुलिस स्टेशन की ओर से क्राइम ब्रांच को शिकायत दी गई थी कि वह इस मामले की जांच करे। कई लोगों ने मेंढर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ उक्त आरोपियों ने धोखाधड़ी की है। इस मामले में क्राइम ब्रांच आरोपियों की संपत्ति भी जब्त कर चुकी है। 
विज्ञापन


आरोपी की दिल्ली में डेढ़ करोड़ की संपत्ति, मेंढर और पुंछ में दुकानें सील की गई हैं। मुख्य आरोपी अली मोहम्मद को क्राइम ब्रांच ने सउदी अरब से गिरफ्तार किया था। वह पैसे हड़पने के बाद वहां चला गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed