{"_id":"423c4680c7ed79a4f7e66311ec878941","slug":"husband-persuaded-his-wife-for-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के उकसाने पर पत्नी ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के उकसाने पर पत्नी ने की थी आत्महत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
बख्शी नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महिला की आत्महत्या मामले में करीब दस महीने की जांच के बाद नया खुलासा हुआ है। अब तक पुलिस इस मामले की जांच 174 के तहत कर रही थी।
विज्ञापन
अब पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे 306 के तहत केस दर्ज किया है। पति पर महिला को मौत के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को पकड़ने की तलाश है।
विज्ञापन
एसएचओ अश्विनी कुमार का कहना है कि वर्ष 2015 में 28 अप्रैल को बिनू कपूर (35) ने आत्महत्या कर ली थी। बीनू कपूर ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार वालों ने मृतका के पति पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह उसे तंग करता था और उसके साथ मारपीट करता था। अस्पताल में महिला के भाई विकी और पति सुनील कपूर के बीच झड़प भी हुई।
एसएचओ का कहना है कि पुलिस ने जांच करने के बाद पाया है कि महिला के पति ने उसे मौत के लिए उकसाया था। इसके बाद उस पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति को पकड़ने की कोशिश तेज कर दी गई है।