फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health worker suspended on charges of offensive remarks on ex minister

वाट्सएप पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पर टिप्पणी की तो हो गया निलंबित

Tue, 22 Mar 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 22 Mar 2016 01:40 PM IST
सार

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय सिंह के नंबर से उपजिला अस्पताल बसोहली के वाट्सएप ग्रुप में विधायक पर राजनीतिक तंज और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
  • अजय ने बताया कि धार-महानपुर में जनसभा के दौरान उससे किसी ने फोटो खींचने के लिए उसका मोबाइल लिया था।

विज्ञापन
health worker suspended on charges of offensive remarks on ex minister
वॉट्सऐप

विस्तार

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बसोहली विधायक पर वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में स्वास्थ्य कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। आरोप के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने धार महानपुर में जनसभा का जिक्र करते हुए विधायक पर उपजिला अस्पताल बसोहली के वाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद इसी ग्रुप में कर्मचारी के निलंबन और अटैच करने के आदेश की सूचना जारी कर दी गई।  घटना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डा. बसंत कुमार शर्मा का कहना है कि उपजिला अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय सिंह के नंबर से उपजिला अस्पताल बसोहली के वाट्सएप ग्रुप में विधायक पर राजनीतिक तंज और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
विज्ञापन


एक कर्मचारी के लिए विधायक के खिलाफ राजनीतिक और आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गंभीर है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे सीएमओ कार्यालय अटैच कर जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में कर्मचारी अजय सिंह ने उस पर लगे आरोप निराधार बताए हैं। अजय ने बताया कि धार-महानपुर में जनसभा के दौरान उससे किसी ने फोटो खींचने के लिए उसका मोबाइल लिया था। मोबाइल वापस मिलने पर पता चला कि किसी ने ग्रुप में फोटो भेज दिया था। उसने बताया कि हैरानी की बात यह थी कि कारण जांचे बिना ही कुछ देर बाद उसके निलंबन का आदेश ग्रुप में डाल दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed