{"_id":"f8751e490b60e32e25fba146922a1222","slug":"girl-found-hanged-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्रा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 29 Aug 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर की पंचैरी तहसील में संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं कक्षा की छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ पर लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात खाना खाने के बाद सकुंबरी देवी (19) रात को अपने कमरे में सोने के लिए गई।
सुबह जब परिवार के सदस्य नींद से जागे तो संकुबरी अपने कमरे से गायब थी। सभी परेशान हो गए। फौरन परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद परिवार के कुछ सदस्यों ने संकुबरी का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ पाया।
उन्होंने इसकी जानकारी दमनौत पुलिस चौकी को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसे पीएचसी मौंगरी पहुंचाया। दोपहर के समय शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दमनौत पुलिस चौकी के इंचार्ज बंसी लाल ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। परिवार के सदस्यों के अभी बयान लेना बाकी है। बयान लेने के बाद भी मौत के कारण के बारे में कोई जानकारी दी जा सकती है।