{"_id":"dbc161622a184c1f27974ff341a92e05","slug":"girl-died-after-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी में हुई किशोरी की मौत, शव ले भागे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएमसी में हुई किशोरी की मौत, शव ले भागे परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ही घर में जहरीला पदार्थ निगलने वाली किशोरी की जीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर भाग गए। जीएमसी पुलिस ने तत्काल मैसेज फ्लैश कर दिया। साथ ही संबंधित थाने को घटना की जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक लाश लेकर भागने वालों का पता नहीं चला था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मेंढर निवासी सुरैया बेगम (15) की जहर निगलने के बाद हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को पता चला। उन्होंने उसे तत्काल मेंढर अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जाता है कि किशोरी की हालत गंभीर होने पर वे उसे बिना रेफर के ही जीएमसी ले आए।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जब तक अस्पताल प्रबंधन पुलिस को घटना की जानकारी देता, किशोरी के परिवार वाले शव लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन