फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four killed in road accident

सांबा में दो सड़क हादसों में चार की मौत

Fri, 22 Aug 2014 07:58 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
four killed in road accident

सांबा में देर रात हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब हुआ जतवाल थाने के निकट हुआ, जिसमें कार की ट्रक से टक्कर में कार सवार करनाल निवासी तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरी घटना भी जतवाल थाने के निकट ही हुई, जिसमें कार की टक्कर से एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद सामने खड़े ट्रक से टकराई कार में कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला हादसा वीरवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब हुआ। करनाल से एक इंडिगो कार बीपी (11जेड8940) जम्मू के लिए आ रही थी। कार जब जतवाल थाने के निकट संतगढ़ी पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में एक गंभीर घायल

four killed in road accident

हादसे में कार सवार करनाल निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र हरी कृष्‍ण, सुखविंदर सिंह पुत्र गंधर्व सिंह और सुनील कुमार पुत्र कुलदीप राज की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं कार सवार में ही सवार एक अन्य व्यक्ति सुरिन्द्र सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी संगरूर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भिजवाया। इसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई।

अभी पुलिस पहली घटना से उबरी भी नहीं थी कि रात ढाई बजे के करीब जतवाल थाने के निकट ही एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।

बेकाबू कार ने ट्रक ड्राइवर को कुचला

four killed in road accident

जानकारी के अनुसार रात ढाई बजे के करीब प्रदीप कुमार निवासी गांव खिकरी, बड़ी ब्राह्मणा कार द्वारा करनाल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जतवाल थाने के निकट एक ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे ट्रक कर शीशा साफ कर रहा था।

तभी कार (एचआर20क्यू4746) ने ट्रक ड्राइवर रंजीत सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी मकेरिया पंजाब को अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्‍कर से गंभीर रूप से घायल हुए रंजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं हादसे के बाद अनिंयत्रित हुई कार सामने खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराई। ‌जिसमें कार सवार दंपति प्रदीप चौधरी और अनीता देवी दोनों घायल हो गए। उन्हें जम्‍मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed