फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four Khalistani Commando Force terrorist arrest

धरे गए खालिस्तान कमांडो फोर्स के चार आतंकी

Tue, 05 Aug 2014 09:44 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
four Khalistani Commando Force terrorist arrest

खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चार आतंकियों को पुलिस ने सोमवार को मीरां साहिब थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आतंकियों की तलाश में पंजाब से पहुंची विशेष पुलिस टीम ने जेएंडके पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ मिलकर आतंकियों को घेरे में लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आतंकियों में हरप्रीत सिंह उर्फ पिंटू (वार्ड 1, सिंबल कैंप), परमजीत सिंह उर्फ पम्मा (वार्ड 2, सिंबल कैंप) और सरवन सिंह उर्फ सब्बा (नड़ी, मीरां साहिब) शामिल हैं। एक अन्य आतंकी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने तीन आतंकियों के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। आरोपियों के खिलाफ जालंधर के भोगपुर थाना में आईपीसी की धारा 121/ए, 153/ए, 120 बी और 25, 54, 59-ए के तहत एफआईआर (संख्या 102/14) दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पाकिस्तान सिम और चार मोबाइल मिले

four Khalistani Commando Force terrorist arrest

आरोपियों के पास से तीन पाकिस्तानी मोबाइल सिम और चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस ने उनके पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं, लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।

पंजाब पुलिस और एसओजी टीम ने दोपहर लगभग तीन बजे सिंबल कैंप में दबिश दी और तीनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। दो आतंकियों को सिंबल कैंप से और तीसरे को नड़ी से गिरफ्तार किया गया।

तीनों को गांधी नगर पुलिस थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। उसके बाद पंजाब पुलिस तीनों को साथ ले गई। बताया जाता है कि रात लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस टीम फिर सिंबल कैंप पहुंची और कुल्लियां स्थित पुलिस नाके से एक अन्य आतंकी को गिरफ्तार कर लिया।

तीन दिनों से तलाश में थी पंजाब पुलिस

four Khalistani Commando Force terrorist arrest

इसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। चौथा आरोपी सिंबल मोड़ स्थित गोबिंदपुरा का रहने वाला बताया जाता है। गिरफ्तार आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और फोर्स के प्रमुख रंजीत सिंह नीटा के करीबी हैं।

नीटा 15 सालों से पाकिस्तान के सियालकोट में है। जालंधर से पहुंची पंजाब पुलिस टीम का नेतृत्व एसएचओ तरसेम लाल कर रहे थे। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के गिरफ्तार आतंकियों की पंजाब पुलिस तीन दिनों से तलाश में थी।

एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि पंजाब पुलिस ने तीन दिन पहले उनसे संपर्क किया था। इसके बाद एसओजी की टीम से पहले तीनों की तलाश करवाई गई। सोमवार दोपहर बाद जेएंडके और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों को गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आतंकियों के खिलाफ जम्मू में भी दर्ज मामलों को खंगाला जा रहा है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed