फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four girls kidnap from srinagar

चार छात्राओं के अपहरण मामले में आ गया नया मोड़

Thu, 21 Aug 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 21 Aug 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
four girls kidnap from srinagar

शोपियां से अपहरण की गईं चार छात्राएं जम्मू के बठिंडी इलाके से देर रात बरामद किया गया। 10वीं कक्षा की ये चारों छात्राएं बुधवार सुबह स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटीं। इस पर अभिभावकों ने पुलिस को इनके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई।

विज्ञापन


चार लड़कियों के साथ लापता हो जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। रियासत भर में अलर्ट जारी कर दिया गया। देर रात नरवाल पुलिस ने लड़कियों के मोबाइल की लोकेशन से उन्हें बठिंडी इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार चारों लड़कियों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

रहस्यमय परिस्थितियों में जम्मू से मिली

four girls kidnap from srinagar

लड़कियों के बयान संदेहास्पद हैं और आशंका है कि लड़कियां जिस वाहन से जम्मू पहुंची हैं उसके चालक से उनकी जान पहचान होगी। चारों के पास उनका स्कूल बैग भी था। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले को अपहरण से भी जोड़ कर देख रही है।

नरवाल पुलिस की सूचना पर शोपियां पुलिस और लड़कियों के अभिभावक वीरवार को जम्मू पहुंचे और छात्राओं को अपने साथ वापस ले गए। एसएसपी जम्मू उत्तम चंद के अनुसार लड़कियों के लापता होने के संबंध में शोपियां पुलिस के पास शिकायत दर्ज थी।

शोपियां पुलिस को चारों लड़कियां सुपुर्द कर दी गईं हैं। मामले में आगे की जांच शोपियां पुलिस करेगी।

मोबाइल फोन से मिली लोकेशन

four girls kidnap from srinagar

नरवाल पुलिस के अनुसार श्रीनगर पुलिस से चार लड़कियों के अपहरण का समाचार मिलने के बाद उन्होंने लड़कियों के मोबाइल फोन को सर्च किया तो उनकी लोकेशन बठिंडी इलाके के आसपास मिली।

इसके बाद पुलिस टीमों ने बठिंडी इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा तो चारों लड़कियां सड़क पर खड़ी मिलीं। वह डरी हुईं थीं और रो रहीं थीं। चारों को पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ की गई।

साथ ही शोपियां पुलिस को उनके बरामद होने की जानकारी दे दी गई। पुलिस के अनुसार लड़कियों के बयान भी संदेहास्पद लग रहे हैं।

विज्ञापन

मोबाइल फोन का सिम भी तोड़ा

four girls kidnap from srinagar

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह वैन से स्कूल जा रहीं थीं तो उसी समय बेहोश हो गईं। जब उन्हें होश आया तो खुद को जम्मू में पाया। पुलिस ने बताया कि चारों लड़कियों में से एक ने उनके सामने अपने मोबाइल फोन का सिम भी तोड़ दिया।

लड़कियों ने बताया कि वह पहली बार घाटी से बाहर आईं हैं। बहरहाल, श्रीनगर पुलिस और उनके अभिभावक लड़कियों को लेकर लौट गए हैं। पुलिस वैन चालक की तलाश कर रही है, ताकि पूरी घटना स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed